हमारा उद्देश्य
हमारा उद्देश्य
शिक्षा और ज्ञान (Education & Literacy):
समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद बच्चों की स्कूली व उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्तियां, पुस्तकें, यूनिफॉर्म और पठन-पाठन सामग्री प्रदान करना
क्षणिक संस्थान, पुस्तकालय, कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र खोलना ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें.
स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा (Health & Medical):
गरीबों, असहायों, और जरूरतमंदों के लिए मुफ्त या रियायती दरों पर चिकित्सा शिविर का आयोजन करना, स्वास्थ्य केंद्र, औषधालय तथा अस्पताल स्थापित करना और उनका संचालन करना.
गंभीर एवं असाध्य रोगों से ग्रस्त आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को चिकित्सा सहायता और दवाइयां उपलब्ध कराना.
सामाजिक कल्याण एवं सहायता (Social Welfare & Relief):
वृद्धों, अनाथों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास तथा उनके लिए वृद्धाश्रम या सहायता केंद्र चलाना.
प्राकृतिक आपदाओं (जैसे बाढ़, सूखा, भूकंप, महामारी आदि) अथवा आकस्मिक संकट के समय पीड़ित मानवता को राहत सामग्री, भोजन, वस्त्र और आर्थिक सहयोग प्रदान करना
समाज के हित में जनोपयोगी बुनियादी सुविधाओं का विकास एवं निर्माण करना
सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन करके गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करना