करुण दिव्यमट्रस्ट
करुणा की सेवा, दिव्य समाज का निर्माण
•परिचय (Introduction)
करुण दिव्यम ट्रस्ट एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संगठन है, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है। हमारा विश्वास है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
•हमारी प्रेरणा और दृष्टिकोण (Vision & Mission)
दृष्टि (Vision): एक ऐसे समावेशी समाज की स्थापना करना जहाँ हर व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन, समान अवसर और आवश्यक संसाधन मिल सकें।
मिशन (Mission): शिक्षा के प्रसार, सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा के समय त्वरित राहत और सामाजिक कल्याणकारी पहलों के जरिए जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना
Scan for KARUN DIVYAM TRUST
सर्वे भवन्तु सुखिनः
•सतत विकास लक्ष्य (Our Commitment to SDGs)
हम संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) जैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और असमानता को कम करने की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं।