अक्षर दीप अभियान
अक्षर दीप अभियान
करुण दिव्यम ट्रस्ट की एक शैक्षणिक एवं ज्ञानात्मक पहल — हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और उच्च स्तरीय शिक्षा पहुँचाना
अभियान की प्रस्तावना एवं मूल परिकल्पना
शिक्षा ही वह सबसे शक्तिशाली माध्यम है जो किसी भी व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज की तकदीर को बदल सकती है। आज भी देश के लाखों बच्चे आर्थिक तंगी, संसाधनों के अभाव और मार्गदर्शन की कमी के कारण बुनियादी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं या बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं।
करुण दिव्यम ट्रस्ट का 'अक्षर दीप अभियान' इसी विडंबना को समाप्त करने का एक दूरदर्शी संकल्प है.। हमारा विश्वास है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे को भी वही उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए जो एक विकसित समाज की नींव रखती है। यह अभियान बच्चों को केवल साक्षर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें आधुनिक युग के अनुकूल सक्षम और आत्मनिर्भर नागरिक बनाने के लिए समर्पित है।
इस अभियान के मुख्य उद्देश्य एवं कार्यक्षेत्र
•गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुव्यवस्थित शिक्षण संस्थान: वंचित और गरीब बच्चों की स्कूली व उच्च शिक्षा के स्तर को निरंतर बेहतर बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण संस्थानों, अध्ययन केंद्रों और विशेष कक्षाओं की स्थापना करना ।
•पठन-पाठन सामग्री और संसाधन वितरण: आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई में रुकावट न आए, इसके लिए पाठ्यक्रम के अनुसार उपयोगी पुस्तकें, कॉपियां, स्टेशनरी, स्कूल बैग और आवश्यक यूनिफॉर्म पूरी तरह निःशुल्क प्रदान करना।
•आधुनिक युग के अनुकूल शैक्षणिक कार्यक्रम:बदलते दौर की तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट लर्निंग, डिजिटल शिक्षा के साधनों और विशेष विकास कार्यक्रमों का आयोजन करना ताकि बच्चे समय के साथ कदम मिला सकें।
•छात्रवृत्ति और निरंतर संबल : मेधावी, गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को उनकी आगे की उच्च शिक्षा के मार्ग में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए छात्रवृत्तियां और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना।
भविष्य का दृष्टिकोण
'अक्षर दीप अभियान' के माध्यम से करुण दिव्यम ट्रस्ट का यह सपना है कि आने वाले समय में कोई भी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे न छूटे और हर ओर ज्ञान का प्रकाश फैले।